यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 18 सितंबर 2015

"हिन्दी साहित्य के 'सुदामा' थे 'श्रीश' जी" (अमन चाँदपुरी)

'
हिन्दी साहित्य के 'सुदामा' थे 'श्रीश' जी

      पूर्वाचल के शब्दर्षिऔर 'साहित्य-सुदामाकहे जाने वाले छायावादोत्तर युग के अन्तिम कवि पंडित सत्यनारायण द्विवेदी 'श्रीशहिन्दी साहित्य जगत में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं। इनका जन्म अम्बेडकर नगर (तत्कालीन फैजाबाद) के सेठवां गाँव में 12 अक्टूबर 1920 ई. में पंडित हरिप्रसाद द्विवेदी के प्रथम पुत्र के रूप में हुआ था,इनकी माता का नाम सोनादेवी था। सत्यनारायण व्रत कथा सुनने के बाद जन्म लेने के कारण ही इनका नाम सत्यनारायण पड़ा।

   इन्होनें प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त की एवं स्वाध्याय से हिन्दीब्रजसंस्कृत और फारसी आदि भाषाओं का अच्छा ज्ञान अर्जित किया। इनका हस्तलेख मुद्रित अक्षरों को भी मात देता थावाणी में इतनी मधुरतासरलता एवं प्रेम घुला रहता कि हर कोई अपने-आप ही आकर्षित हो जाए।
   सन 1946 में पंडित संतरामधीरेन्द्र मजूमदार और आचार्य नरेन्द्र देव ने मिलकर गोसाईगंज में एक विद्यालय की स्थापना कीउसी में ये अध्यापन करने लगे। जब तक विद्यालय में रहेकवि सम्मेलन करता रहे और आस-पास के इलाकों में भी पचासों कवि सम्मेलन करा डालते। जिसमें देश के बड़े-बड़े कवियों की उपस्थिति होती थी। कभी-कभी तो कविगणों की संख्या50 को भी पार कर जाती थी। जिनमें सूंड फैजाबादीश्याम नारायण पांडेय,रमईकाकाउमाकांत मालवीयचंद्रशेखर मिश्रशिशुपाल सिंह 'शिशु',सीताराम चतुर्वेदीपारभ्रमरभारत भूषणमतवालामृगेशबलवीर सिंह'रंग', शारदश्रीपाल क्षेमसुमेर सिंह बेघलब्रजेंद्र अवस्थीशैलेश आदि प्रमुख रहे। निरन्तर साहित्य-साधना के कारण अयोध्यासिंह उपाध्याय'हरिऔध', सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला', सुमित्रानन्दन पंतमहादेवी वर्मा,डॉ. रामकुमार वर्मामहापंडित राहुल सांस्कृत्यायनविश्वनाथ प्रसाद मिश्र,आचार्य नन्ददुलारे बाजपेयीआचार्य रामकृष्ण दासशांतप्रिय द्विवेदी,भवानीभीख त्रिपाठी 'दिव्य', सनेहीउदयनारायण तिवारीपंडित क्षेत्रेश चंद्र चट्टोपाध्यायलक्ष्मीनारायण मिश्रश्रीनारायण चतुर्वेदीबाबा नागार्जुन और अंचल आदि से भी इनका अच्छा सम्बन्ध रहा।
    छात्र जीवन में ये इतिहासभूगोल आदि विषयों को भी छंदोबद्ध कर स्मरणीय बना लेते थे जिसका अन्य सहपाठी भी उपयोग करते थे। काव्य श्रृजन की प्रेरणा इन्हें परमपूज्य पिताश्री और भवानीभीख त्रिपाठी 'दिव्य'जी से मिली। इनकी पहली कविता अमेठी से निकलने वाली पत्रिका'मनस्वीमें और पहली कहानी 'नरेश' 6 दिसम्बर 1945 में 'आज'वाराणसी में प्रकाशित हुई।
    इन्होनें कुछ समय तक डॉ. रामकुमार वर्मा और महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन के साथ रहकर उनके पुस्तकों की पांडुलिपियाँ भी तैयार की। राहुल जी के रूस चले जाने पर ये हिंदी साहित्य सम्मेलनप्रयाग से जुड़ गए और यहाँ पर नागार्जुन जी से घनिष्टता हो गई और उन्हीं के साथ रहने भी लगे।
    इनकी चार पुस्तकें पाठकों के समक्ष आ सकी हैं जिनमें पहली पुस्तक'संकल्पिता' 1942 में शारदा प्रेसइलाहाबाद से प्रकाशित हुईइसी साल दूसरी पुस्तक 'सुभाष की विभाभी ज्योति प्रेसवाराणसी से प्रकाशित हुई,तीसरी पुस्तक 'गीतिकल्प' 1989 में और चौथी पुस्तक श्रीधर शास्त्री जी ने भारती परिषदप्रयाग द्वारा उनके पुत्रसुकवि श्री प्रकाश द्विवेदी जी के सम्पादन में 'कविता काकलीनाम से 2006 में प्रकाशित करायी। इनकी अन्य रचनाओं में दर्जनभर पांडुलिपियाँ हैं जो आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुस्तक का आकार नहीं ले सकी हैं। एक सामाजिक उपन्यास'उगता ताराभी इन्होनें लिखा थाजो अप्रकाशित ही है। साहित्य के प्रति अत्यंत उदासीन होने के कारण इनके 'द्रोणाचार्यएवं 'हनुमानआदि महाकाव्यों की पांडुलिपियाँ भी कहीं लुप्त हो गईजो भी इनसे मिलने आता और रचनाएँ पढने को माँगताये अपनी पांडुलिपियाँ थमा देते थेकुछ ही लोग लौटातेलेकिन ज्यादातर लोग या तो रख लेते या फिर खो देते।
     15 अक्टूबर 2001 को वीरेश्वर द्विवेदी (दिल्ली) की अध्यक्षता में अकबरपुर में इन्हे 'सारस्वत सम्मानसे विभूषित किया गया। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा सन 2000 में इन्हें 'साहित्य भूषण' (50,000 रुपये) से भी सम्मानित किया गया। अन्य कई काव्य मंचों एवं संस्थाओं ने भी इन्हें सम्मानित किया।
    माँ शारदे के इस वरद पुत्र ने अपने पैतृक आवास सेठवां में 26 फरवरी2012 को दोपहर करीब 1:20 बजे लम्बी बीमारी के बाद 92 वर्ष की अवस्था में अन्तिम साँसें ली। हिन्दी साहित्य जगत में टिमटिमाते तारे की तरह 'श्रीशजी आज भी प्रकाशमान हैं। मुझे पूरे जीवन भर खेद रहेगा कि मैं इस विभूति का एकबार भी दर्शन नहीं कर सका और ये चले गये। इसी साल मैनें 15 मई को कागजी दुनिया में प्रवेश किया था। मैं अपनी चन्द पंक्तियाँ इन्हें समर्पित करता हूँ।
'श्रीशजी मुझको रहेगा ज़िन्दगी भर यह मलाल। 
आपके दर्शन से पहले ले गया आपको काल।। 
जनपदीय साहित्य में है आपका शीर्ष स्थान। 
शायद ही कोई हो पायेआगे आप समान।। 
(रचनाकाल -11 सितम्बर 2015)
अमन चाँदपुरी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा--डॉ.श्याम गुप्त

  मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा-- ============ मेरे गीत-संकलन गीत बन कर ढल रहा हूं की डा श्याम बाबू गुप्त जी लखनऊ द्वारा समीक्षा आज उ...