एक हमसफर चाहिए.
जीने के लिए एक जुनू चाहिए
कुछ करने जज्वा जिगर चाहिए
मंजिले बहुत मिलेगी मगर,
पाने के लिए एक डगर चाहिये |
मुश्किलें तो जीवन में आती बहुत
प्रतिष्ठा,का चिन्ह न बनाये बहुत
परिस्थियां एक सी रहती नहीं,
मुश्किलों से घबराना नहीं चाहिए |
जीवन में बहुत मिलते है लोग
साथी के लिए तरसते है लोग
साथी वही जो साथ दे - सच्चा,
परखने की बस एक नजर चाहिए |
साथी के बिना अधूरी है जिंदगी
जैसे ईश्वर के बिना अधूरी है बंदगी
साथ निभाने के लिए उम्र भर,
जिंदगी में एक हमसफ़र चाहिए |
,dheerendra singh bhadauriya