यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 11 जुलाई 2023

डॉ.श्याम गुप्त की संतुलित कहाँनियाँ-----

 



डॉ.श्यामगुप्त की संतुलित कहानियाँ  

सर्वाधिकार ---लेखकाधीन

प्रथम संस्करण----जुलाई 2023 .

मूल्य----100/-रु.

रचयिता-डॉ.श्यामगुप्त एम.बी.बी.एस., एमएस(शल्य)

            हिदी साहित्य विभूषणसाहित्याचार्य                    

पता:सुश्यानिदी,के-३४८,आशियाना,लखनऊ-२२६०१२.

                          मो.९४१५१५६४६४,

ई मेल-  drgupta04@gmail.com

मुखपृष्ठ --- डॉ.श्यामगुप्त 

प्रकाशक- सुषमा प्रकाशनआशियाना,लखनऊ

 

 

 Book—Dr. shyam gupt ki Santulit Kahaniyan     

             ( Moderate stories by Dr. Shyam Gupt )

Writer—Dr. Shyam Gupta MBBS, MS(surgery)

 Sushyanidi, K-348, Ashiyana , Lucknow,U.P.-INDIA -226012 Mo-941515646,  email-drgupta04@gmail.com 

Blog-https://shyamthot.blogspot.com

Publisher- Sushama prakashan, Ashiyana, Lucknow


--------------------------------------------------------------------------

डॉ.श्यामगुप्त की संतुलित कहानियाँ

  

                    -अनुक्रमणिका -

 

समर्पण   आभार 

 

संतुलित कहानी का कथ्य ---डॉ.श्यामगुप्त

 

कथाक्रम- से ३१ तक --


 

.अतिसुखासुर ..

.अब पोते को पालती .

.एक ही रास्ता ..

.कहानी मानव की ..

.क्या विज्ञान ही ईश्वर है..

.क्वालिटी ऑफ़ लाइफ ..

.चलो अपन तुपन...

.जो प्रभु चौंच बनाता है .

. गाँव  शहर ...

१०.नायिका ...

११.नारी और मुक्ति ..

१२.पर्यावरण दिवस...

१३.पूरी अधूरी कहानी..

१४.पूर्णकाम..

१५.प्रेम से प्रथम परिचय..

१६.बच्चे...

 १७.बाहरी आदमी...

१८.बारात कौन लाये ..

१९.भुज्यु राज की रक्षा..

२०.मरे जा रहे हैं शान में..  

२१.माँ और काज़ल पुराण..

२२.मिन्की ट्विंकल  आराध्य

२३.मुक्ति-पथ ..

२४.मोड़ जीवन के ..

२५.यक्ष प्रश्न..

२६.विचार व्यर्थ नहीं जाते..

२७.सहकर्मिणी-सहधर्मिणी..

२८.साहित्य और मार्केटिंग..

२९.इन्द्रधनुष..

३०.रिश्ता सारमेय सुत का..

३१.सही राह पर..   


 

 

 


सोमवार, 13 जून 2022

"मनहरण घनाक्षरी छन्द विधान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

मनहरण घनाक्षरी

       घनाक्षरियों में मनहरण घनाक्षरी सबसे अधिक लोकप्रिय है इस लोकप्रियता का प्रभाव यहाँ तक है कि बहुत से कवि मित्र भी मनहरण को ही घनाक्षरी का पर्याय समझ बैठते हैं इस घनाक्षरी के प्रत्येक पद में 8,8,8 और 7 वर्ण होते हैं प्रत्येक पद का अंत गुरू से होना अनिवार्य है किन्तु अंत में लघु-गुरू का प्रचलन अधिक है चारो पद के अंत में समान तुक होता है

     शेष वर्णो के लिये लघु गुरु का कोई नियम नहीं है। इस छंद में भाषा के प्रवाह और गति पर विशेष ध्यान आवश्यक है

       इसमें चार चरण और प्रत्येक चरण में 16, 15 के विराम से 31 वर्ण होते हैं |

     छन्द की गति को ठीक रखने के लिये 8, 8, 8 और 7 वर्णों पर यतिरहना आवश्यक है

    यदि सम्भव हो तो, सम वर्ण के शब्दों का प्रयोग करें तो पाठ मधुर होता है। यदि विषम वर्ण के शब्द आएँ तो , दो विषम एक साथ हो

       रही बात इस विधा में तुकान्त की। पहले 8 अक्षर का चरण और दूसरे 8 अक्षर के चरण का तुकांत मिलाना आवश्यक है। तीसरे 8 अक्षर के चरण का भी यदि तुकांत, मिल जाए तो सोने पर सुहागा। अलग भी रख सकते है

इसी प्रकार 7 अक्षरों वाले चरणों के तुकान्त मिलाना आवश्यक है।

देखिए मेरी भी मनहरण घनाक्षरी-

ग्रीष्म-काल चल रहा, बादल हाथ मल रहा

ऐसे में लोगों को, शीतल जल पिलाइए

पानी का भण्डार सीमित, जल को करो सुरक्षित,

नीर को न व्यर्थ आप नाली में बहाइए

मानवता के रक्षक बनो,  जहरीले न तक्षक बनो

सरल स्वभाव सदा  मानस का बनाइए

गीता वेद शास्त्र पढ़ो, राह पर आगे बढ़ो

दया-धर्म जीवों के प्रति अपनाइए

--

सोमवार, 24 अगस्त 2020

Bhai Chara / भाईचारा / Brother Hood

Bhai-Chara-Brother-Hood

Bhai Chara / भाईचारा / Brother Hood


Bhai Chara / भाईचारा / Brother Hood


क्या गजब है देशप्रेम,
क्या स्वर्णिम इतिहास हमारा है|
अजब-गजब कि मिलती मिसालें,
क्या अद्भुत भाईचारा है||

जब भी दुश्मन आता सरहद पर,
हमें देशप्रेम बुलाता है|
माँ भारती कि आन-बान को,
हर भारतवासी मर-मिट जाता है||

जब सैनिक भारत माँ कि रक्षा को,
सीने पर गोली खाता है|
हर भारतवासी के सीने को,
वो लहूलुहान कर जाता है||

जब जब आई है विपदा हम पर,
हम कंधे से कंधा मिलाते है|
हम भारत माँ और उन वीर सपूतो के,
वंदन को शीश झुकाते है||

वीर सपूतो के बलिदानों पर,
हर भारत वासी हारा है|
हम माँ भारती कि संताने है,
और हिंदुस्तान हमारा है||

क्या अद्भुत भाईचारा है||



ऋषभ शुक्ला

Hindi Kavita Manch / हिंदी कविता मंच

आप मेरी कविताओं को अगर पढ़ना चाहे तो नीचे लिंक पर जाकर मेरे ब्लॉग पर पढ़ सकते हैं|
Hindi Kavita Manch /हिन्दी कविता मंच - https://hindikavitamanch.blogspot.com/
मेरी कहानियों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Mere Man Kee / मेरे मन की - https://meremankee.blogspot.com/
मेरे यात्रा से संबंधित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें|
Ghumakkadi Dil Se / घुमक्कड़ी दिल से - https://theshuklajee.blogspot.com/
Facebook / फेसबुक - https://instagram.com/theshuklajee
Instagram / इंस्टाग्राम - https://www.facebook.com/theshuklajii
Twitter / ट्विटर - https://twitter.com/theshuklajee
Youtube / यूट्यूब - https://www.youtube.com/channel/MereManKee
Contact Us / संपर्क करें - rushabhshukla8@gmail.com
आपका ब्लॉग पर आने के लिए आभार, हमारे मार्गदर्शन हेतु पुनः पधारें | क्योकी आपके आगमन से ही हमारे लेखन में उत्साह की वृद्धी होती है | धन्यवाद |

फ़ॉलोअर