यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 8 मार्च 2018

भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण --- एक क्रमिक आलेख--- पोस्ट एक --डा श्याम गुप्त

भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण --- एक क्रमिक आलेख-----डा श्याम गुप्त

                         




            भारतीय धर्म, दर्शन राष्ट्र -संस्कृति के विरुद्ध नवीन आवाजें व उनका यथातथ्य निराकरण --- एक क्रमिक आलेख-----डा श्याम गुप्त
        भावसृष्टि सृजन के समय ब्रह्मा जी को नींद आगई, असावधानीवश आसुरी सृष्टि का सृजन होगया अतः बुराई का जन्म हुआ और बुरे भावों व लोगों की सृष्टि | एक तात्विक विचार यह भी है कि जीवधारियों-प्राणियों-मनुष्यों को अच्छाई का ज्ञान निरंतर होता रहे, इसके लिए तुलना रूप में बुराई का प्रादुर्भाव, ब्रह्म की ही इच्छा थी | अतः सृष्टि में अच्छाई व बुराई का एक सतत युद्ध चलता रहता है | 
          भारतीय धर्म संस्कृति के विरुद्ध सदैव समय समय पर आवाजें उठती रहती हैं | चूंकि यह एक गहन तात्विक एवं मानव सद-आचरण आधारित उच्च संस्कृति है अतः यह स्वाभाविक है, चाहे वह पूर्व वैदिककाल में शुक्राचार्य का विरोध एवं आसुरी विचार धारा हो या वैदिककाल में विश्वामित्र की नव-विचारधारा या पौराणिक काल में ऋषि जाबालि की नास्तिक एवं रावण की रक्ष संस्कृति, तत्पश्चात  कंस, जैन, बौद्ध, ईसाई , इस्लामिक एवं आम्बेडकर आदि की नवबौद्ध विचार धाराएं आदि |
        आजकल हमारे देश में गोंड आदिवासी दर्शन और बहुजन संस्कृति व महिषासुर के नाम पर एक नवीन विरोधी विचारधारा प्रश्रय पा रही है जिसे महिषासुर विमर्श का नाम दिया जारहा है | जिसमें जहां सारे भारत में समन्वित समाज की स्थापना के साथ धर्मों व प्राचीन जातियों आदि का अस्तित्व नहीं के बरावर रह गया था, अब असुर, नाग, गोंड  आदि विभिन्न जातियों वर्णों को उठाया जा रहा है | भ्रामक विदेशी ग्रंथों आलेखों में आर्यों को भारत से बाहर से आने वाला विदेशी बताये जाने के भारत में फूट डालने वाले षडयन्त्र से भावित-प्रभावित वर्ग द्वारा  इंद्र, आदि देवों को आर्य एवं शिव व अन्य तथाकथित असुर व नाग, गोंड आदि जातियों भारत की मूल आदिवासी बताया जा रहा है | वे स्वयं को हिन्दू धर्म में मानने से भी इनकार करने लगे हैं |
       विभन्न आलेखों, कथनों, प्रकाशित पुस्तकों में उठाये गए भ्रामक प्रश्नों व विचारों, कथनों का हम एक एक करके उचित समाधान प्रस्तुत करेंगे जो ४० कथनों-समाधानों एवं उपसंहार के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, विभिन्न क्रमिक ११ आलेख-पोस्टों द्वारा | 
प्रस्तुत है पोस्ट १--
कथन १-----जहां-जहां धर्म को एक अनिवार्य जोड़ने वाली विचारधारा या जीवन शैली की तरह देखा जाता है वहां-वहां धर्म स्वयं की एक स्पष्ट परिभाषा रखता है और अपने अनुयायियों को भी उतनी ही स्पष्टता से परिभाषित करते हुए आपस में जोड़ता  है। क्या यह बात भारतीय धर्म के बारे में और भारत में बसने वाले समुदायों के बारे में सही है?  यह मात्र एक प्रश्न ही नहीं है बल्कि स्वयं में कई अन्य प्रश्नों का उत्तर भी है, और हजारों अनसुलझी पहेलियों को सुलझाने वाला सूत्र उपलब्ध करवाता है। इसके सहारे हम न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दार्शनिक, धार्मिक, भाषायिक और ऐतिहासिक क्रमविकास को जान सकते हैं बल्कि यह भी जान सकते हैं कि एक ही धर्म में होने के बावजूद इस हिन्दू कहे जाने वाले समुदाय में इतना भेदभाव और अलगाव क्यों है।
           इस सन्दर्भ में डॉ. अंबेडकर अपनी महत्वपूर्ण रचना  ‘रिडल्स इन हिन्दुइज्म’   में विभिन्न धर्मों और उनके मानने वालों की पहचान पर एक तार्किक सवाल उठाते हैं। कि कोई पारसी खुद को पारसी क्यों कहता है या कोई इसाई खुद को इसाई कहता है। इस सवाल के लिए उसके पास एक स्पष्ट उत्तर होता है। यही सवाल आप किसी हिन्दू से पूछिए कि वो हिन्दू क्यों है? वह यह नहीं बता सकेगा कि हिन्दू होने का क्या अर्थ होता है और किस चीज में विश्वास रखने पर कोई हिन्दू बनता है|
समाधान-१ ---क्या यह शीर्षक वे हिन्दी में या अपनी मातृभाषा मराठी में नहीं लिखा जा सकता था, अपने दलित, अनपढ़ लोगों के लिए, नहीं.. ताकि उन्हें कुछ समझ न आये और उन्हें उल्लू बनाता रहा जाये ---क्या अपने अँगरेज़ आकाओं के लिए लिखा गया यह |
     वस्तुतः आंबेडकर को यथार्थ नहीं ज्ञात था, एक ईसाई भंगी भी जानता होगा की हमारी एक किताब है बाइबल हम उसे मानते हैं, चाहे उसने पढी न हो, यही उत्तर एक पादरी का भी होगा जो रोज बाइबल पढ़ता होगा |  हिन्दू का निम्न तबका भी रामायण से उदाहरण दे सकता है और यह हमारा धर्मग्रन्थ है एवं हम हिन्दुस्थान के आदिमूल वासी होने से हिन्दू हैं,हम भिन्न भिन्न विचारों को स्वीकार करते हैं, कह सकता है परन्तु यदि किसी हिन्दू विद्वान् से पूछेंगे तो वह पूर्णरूप से व्याख्या सहित बताएगा कि हम हिन्दू क्यों हैं । 
-----
कथन-२ वे (डा.आम्बेडकर ) यह स्थापित करना चाहते हैं कि धर्म विशेष से संबद्ध होने के लिए किन्ही विशेष विश्वासों मान्यताओं अभ्यासों और कर्मकांडों की आवश्यकता होती है,एक ही धर्म के मानने वालों में इन आधारों पर साम्य होना चाहिए। एक दूसरे से भिन्न या विपरीत विश्वासों और व्यवहारों वाले लोगों को एक धर्म का अनुयायी नहीं माना जा सकता।
समाधान -२  इसका अर्थ है कि आंबेडकर को धर्म क्या है इसका ज्ञान नहीं था, वे मज़हब व कर्मकांडों को धर्म समझते थे, जो हिन्दू धर्म के विविध रूप व अंग व जीवन पद्दतियां है और हिन्दू धर्म के अतिरिक्त विश्व के सभी धर्म, मज़हब हैं धर्म नहीं | वे किसी एक किताब या व्यक्ति विशेष के अनुयायी हैं, मानवता दर्शन के नहीं |
-----
कथन -३-वर्त्तमान शिवलिंग को ब्राह्मणी धर्म ने, कुपार लिंगो के गोंडी धर्म और दर्शन और गोंडी धर्म से लिया है |  
समाधान ३-ये भूल जाते हैं कि ब्राहमणी धर्म नामक कोइ धर्म ही नहीं है, ब्राहमण-क्षत्री आदि कोई आदि-वर्गीकरण भी नहीं है | आदिवासियों के काल में वर्गीकरण कब था वह तो मानव के और विक्सित होने के बाद हुआ है | निश्चय ही शिव आदि देवता हैं, वर्गीकरण के पश्चात भी वे ब्राह्मणों के ही नहीं अपितु सभी विश्व व सभी वर्गों के देवता हैं, आज भी | पाषाण युगीय आदि गोंडी काल में तो धर्म या दर्शन की अवधारणा ही नहीं थी |   
-------
कथन ४-सेमेटिक मूल के तीन मुख्य धर्मों यहूदी, इसाइयत और इस्लाम में आंतरिक भेद कितने ही हों, लेकिन उनकी दुनिया भर में फ़ैली आबादी स्वयं को यहूदी इसाई या मुस्लिम साबित करने के लिए बहुत ही ठोस और सर्वमान्य आधारों की तरफ संकेत कर पाती है। ये संकेत उनकी एक किताब, एक पैगम्बर या एक ईश्वर को लेकर है।
समाधान-४- यही तो मूल अंतर है हिदू धर्म व अन्य धर्मों में ---अन्य सभी धर्मों में आंतरिक भेद तमाम होंगे, लेकिन उनकी दुनिया भर में फ़ैली आबादी स्वयं को उस धर्म का बतायेगी, यह धार्मिक अज्ञानता है एवं केवल दिखावा है,; ये धर्म नहीं अपितु मज़हब हैं, संगठन हैं, वर्ग-संस्थाएं हैं ;  वहीं हिन्दू धर्म मानने वालों में ऊपरी विभिन्नता कितनी भी हो परन्तु आतंरिक मूल रूप में एकरूपता पाई जाती है जिसे विविधता में एकता  कहा जाता है जो हिन्दू धर्म की विशेष विशिष्टता है | जो इस धर्म को अनंतकालिकता देती है, अनित्यता, अखण्डता |
------
 कथन-५- दो महत्वपूर्ण धर्मों बौद्ध और जैन धर्म में भी यह सुविधा है। जैन तो खैर भारत में ही सिमट गए हैं, लेकिन बौद्धों की विश्व भर में फ़ैली आबादी कुछ बहुत महत्वपूर्ण विश्वासों के आधार पर हमेशा से एकता के सूत्र में बंधी रहती आई है। ये विश्वास असल में बुद्ध, धम्मपद, त्रिशरण मन्त्र और त्रिपिटकों में विश्वास है जो उन सबको एकसूत्र में बांधता है। साथ ही ईश्वर और अनश्वर आत्मा के निषेध सहित क्षणवाद और शून्य के दर्शन के प्रति निष्ठा भी उनकी एकता को सिद्ध करता है। ठीक उसी तरह जैसे विश्व भर के मुस्लिमों की बिना शर्त निष्ठा एक अल्लाह एक कुरआन और एक मुहम्मद में है।
समाधान-५----यह पशुओं की भांति ‘पशु–भाव’ एनीमल इंस्टिंक्ट’, झुण्ड–भाव-मानसिकता है, क्राउड –मेंटालिटी जो एक ही विचार भाव से हांके जाने के समान है | उच्च विक्सित स्वानुभूत स्वतंत्र मानव वैचारिकता भाव नहीं, जो हिदू धर्म में है, कोइ किसी भी देवता, विचार या कर्मकांड को माने पर वह मानवीय व्यवहारगत हिन्दू ही है |

  -----क्रमश पोस्ट २ ---आगे .. 




 

महिला सशक्तीकरण------तब अब ---कुछ झलकियाँ---- भाग एक-----डा श्याम गुप्त ....

महिला सशक्तीकरण------तब अब ---कुछ झलकियाँ---- भाग एक-----




















चित्र-गूगल साभार ---

महिला दिवस पर--कहानी हमारी -तुम्हारी ---डा श्याम गुप्त ...



महिला दिवस पर--कहानी हमारी -तुम्हारी ---डा श्याम गुप्त ...

                

महिला दिवस पर---
\
कहानी हमारी -तुम्हारी
===============
ये दुनिया हमारी सुहानी न होती ,
कहानी ये अपनी कहानी न होती ।
ज़मीं चाँद -तारे सुहाने न होते ,
जो प्रिय तुम न होते, अगर तुम न होते।

न ये प्यार होता, ये इकरार होता ,
न साजन की गलियाँ, न सुखसार होता।
ये रस्में न क़समें, कहानी न होतीं ,
ज़माने की सारी रवानी न होती ।

हमारी सफलता की सारी कहानी ,
तेरे प्रेम की नीति की सब निशानी ।
ये सुंदर कथाएं फ़साने न होते,
सजनि! तुम न होते,जो सखि!तुम न होते ।

तुम्हारी प्रशस्ति जो जग ने बखानी,
कि तुम प्यार-ममता की मूरत,निशानी ।
ये अहसान तेरा सारे जहाँ पर ,
तेरे त्याग -दृढता की सारी कहानी ।

ज़रा सोचलो कैसे परवान चढ़ते,
हमीं जब न होते, जो यदि हम न होते।
हमीं हैं तो तुम हो सारा जहाँ है ,
जो तुम हो तो हम है, सारा जहाँ है।

अगर हम न लिखते, अगर हम न कहते ,
भला गीत कैसे तुम्हारे ये बनते।
किसे रोकते तुम, किसे टोकते तुम ,
ये इसरार इनकार, तुम कैसे करते ।

कहानी हमारी -तुम्हारी न होती ,
न ये गीत होते, न संगीत होता।
सुमुखि ! तुम अगर जो हमारे न होते
सजनि! जो अगर हम तुम्हारे न होते॥

रविवार, 4 मार्च 2018

साहित्यकार दिवस-२०१८ --श्री जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता पुरस्कर२०१८ ...डा श्याम गुप्त ....


साहित्यकार दिवस-२०१८ --श्री जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता पुरस्कर२०१८ ...डा श्याम गुप्त ....

                       

                       डा रंगनाथ मिश्र सत्य के ७७ वें जन्म दिवस एक मार्च २०१८ के उपलक्ष में पर अखिल भारतीय अगीत परिषद् के तत्वावधान में साहित्यकार दिवस मनाया गया | पुस्तकों के लोकार्पण, साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि गोष्ठी आयोजित की गयी | 
          डा श्याम गुप्त द्वाराअपने पूज्य पिताजी की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदत्त श्री जगन्नाथ प्रसाद गुप्त स्मृति पुरस्कार २०१८, कविवर श्री अनिल किशोर शुक्ल निडर को प्रदान किया गया |

रविवार, 4 फ़रवरी 2018

डा श्याम गुप्त के पद----

कान्हा तेरी वंसी मन तरसाए |
कण कण ज्ञान का अमृत बरसे, तन मन सरसाये |
ज्योति दीप मन होय प्रकाशित, तन जगमग कर जाए |
तीन लोक में गूंजे यह ध्वनि, देव दनुज मुसकाये |
पत्ता-पत्ता, कलि-कलि झूमे, पुष्प-पुष्प खिल जाए |
नर-नारी की बात कहूँ क्या, सागर उफना जाए |
बैरन छेड़े तान अजानी , मोहनि मन्त्र चलाये |
राखहु श्याम’ मोरी मर्यादा, मुरली मन भरमाये ||

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018

वो जब आये आये, बहुत याद आये -----मेरा शहर, ख़ास शहर.... डा श्याम गुप्त



                         


वो जब आये आये, बहुत याद आये -----मेरा शहर, ख़ास शहर....
================================================
                      विश्व इतिहास के सबसे बड़े, समृद्ध व शक्तिशाली साम्राज्य मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा आगरा बहुत खास शहर है । महाभारत में अग्रवन के नाम से वर्णित एवं उससे भी प्राचीन काल में आर्यगृह के नाम से जाना जाने वाला आगरा हमारे समय में यह शहर छोटा जरूर था, लेकिन वहां जन-जीवन की हर वस्तु उपलब्धि थी।
------- यमुना नदी के दोनों ओर बसा हुआ सुन्दर शहर, पश्चिमी तट पर प्रशासनिक मूल शहर के रूप में स्थित था | रावतपाड़ा फुलट्टी हर प्रकार के सामान, मसालों की मंडी, बेलनगंज, और आठ रेलवे-स्टेशन वाला विशिष्ट शहर |
------ नगर के चारों कोनों पर स्थित प्रसिद्द शिवमंदिर एवं मध्य शहर में मनकामेश्वर मंदिर जहाँ हर व्यापारी नौकरीपेशा सुबह शाम दर्शन करके हाथ जोड़कर जाता था, जहां सावन माह में बड़े बड़े लगते हुए मेले |
-------पेठे व दालमोठ जिनकी आज तक कोइ अन्य शहर नक़ल नहीं कर पाया | रोक्सी, बसंत ताज जैसे पुराने टाकीज पर टिकिटों की लाइनें और तागों, इक्कों व रिक्शों की आपसी होड़ | गालिव का आगरा, आगरा की प्रसिद्द रामलीला |
----- शहर के लगभग मध्य-पश्चिम में हरीपर्वत पर अधिक भीड़ नहीं होती थी आगे सेंट्रल जेल और उसके बराबर में तालाब था। शहर में तालाबों का प्रबंध इतना अच्छा था कि भारी से भारी वर्षा में भी कभी शहर में जलभराव नहीं होता था। सारा पानी तालाबों में समा जाता था और शहर का भूगर्भ जल स्तर भी अच्छा बना रहता था। अबतो तालाबों को पाटकर बहुमंजिला इमारतें बन गयी हैं और सभी नगरों की भांति पानी निकासी उचित न होने से शहर सारा तालाब बन जाता है।
------- पुराना शहर शिक्षा और चिकित्सा के लिए दूर दूर तक देश-विदेश में प्रसिद्द था। अंग्रेजों के समय का थोम्प्सन मिलिटरी मेडीकल स्कूल अर्थात अब एस एन मेडीकल कॉलेज की इतनी साख थी कि लोग राजधानी दिल्ली से भी इलाज कराने आते थे। सारा राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश पंजाब के क्षेत्र को भी यह चिकित्सा सेवा से अभिसिंचित करता था | तमाम नेतागण भी यहीं इलाज़ कराते थे | इस कालिज एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध थीं कि आज प्राइवेट हॉस्पिटल भी वैसी सुविधाएं भारी भरकम खर्च के बाद भी नहीं दे पाते | सरकारी व मेडिकल कालिज के चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस करते थे लेकिन सरकारी कार्य वाधित नहीं होता था | उनकी प्राथमिकता एसएन मेडीकल कॉलेज ही रहता था। वे मरीजों से संवेदनाओं जुडे रहते थे। एस एन मेडीकल कालिज के चिकित्सक-अध्यापकों का मान शासन, प्रशासन के ऑफीसर से कहीं बहुत अधिक था |
-------- राजकीय हाई स्कूल शहर का सर्वश्रेष्ठ स्कूल होता था।शिक्षा की गुणवत्ता व मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता था एवं मैरिट से ही प्रवेश होते थे। प्रधानाचार्य किसी की भी, यहां तक की जिलाधिकारी की सिफारिश पर भी प्रवेश नहीं देते थे। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में यहीं से सबसे ज्यादा प्रथम डिवीजन आती थीं। इसके बाद अन्य कालेजों का नंबर आता था। मेरे ही समय में ही यह इंटर कालिज बना था एवं इंटर कक्षाएं प्रारम्भ हुईं थी और जी आई सी के नाम से प्रसिद्द हुआ | | जीआईसी की इतनी प्रसिद्धि थी कि आगरा के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी स्कूल सेंटपीटर्स को छोड़कर छात्र यहाँ प्रवेश लेते थे। आगरा कालिज विश्व के महान कालेजों में से एक था और सेंटजांस कालिज पढाई व अनुशासन में बेजोड़ |
------- और ताजमहल, लालकिला, एतमादउद्दौला, सिकंदरा आदि सुप्रसिद्ध इमारतों और शहर में भ्रमण करते हुए विदेशी सेलानियों और वस्तुओं के लिए मोल-टोल करते हुए हाकरों आदि की बात तो सभी जानते हैं|

----यादों की गलियाँ तो बहुत हैं --- पर अब आगरा वो आगरा कहाँ रहा |


फ़ॉलोअर