काम तो हमारे हैं, नाम बस तुम्हारा है पाँव तो हमारे हैं, रास्ता तुम्हारा है लिख रहे हैं प्यार की इबारत को बोल तो हमारे हैं, कण्ठ बस तुम्हारा है नदिया में लहरों से जूझ रहे हैं दूर ही किनारा है, आपका सहारा है अपने दिल में झाँककर देखिए जरा आइना तुम्हारा है, अक्स बस हमारा है दिख रहे हैं दोबदन एक सुमन के प्राण तो तुम्हारा है, "रूप" बस हमारा है |
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 21 दिसंबर 2013
"ग़ज़ल-नाम तुम्हारा, काम हमारा" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मेरे सपनों का रामराज्य (भाग २ )
मेरे सपनों का रामराज्य ( भाग १ ) से आगे
शाष्टांग प्रणाम किया मैं
जगस्रष्टा ,जग नियंता को
'वर' पाकर धन्य हो गया मैं
सोचा -पहले सुधारूँगा भारत को|
पहुँच कर मैं भारत भूमिपर
पहली इच्छा प्रगट किया
"सौ लोग आ जाये मेरे पास"
वरदान का मैं परीक्षण किया |
देखते ही देखते इकठ्ठा हो गए
आज्ञाकारी लोगों का एक दल
नत मस्तक अभिवादन किया मुझे
बढ़ा मेरा विश्वास और आत्म बल |
सुनो भाइयों सौ प्यारे मेरे
करना है हमें एक नेक काम
निर्मूल करना भ्रष्टाचार को
दुष्टों से मुक्त करना भारत धाम |
सभी चैनेलों में ,सभी पत्रिकाओं में
करो यह शुभ समाचार प्रसार
भ्रष्टाचार मिटाने ,सुशासन करने
कलि-दुत का हो गया अवतार |
वही होगा प्रधान मंत्री तुम्हारा
उनको दो तुम अपना व्होट
उनका है 'सुशासन "पार्टी
"सुशासन " को मिले हरेक व्होट |
व्होटिंग हुआ नारे लगे अनेक
पर सब चारो खाने हो गए चित
सबके सब का जमानत जब्त
हम जीते, सुशासन की विशाल जीत |
हो गया कमाल ,जीत गए इलेक्सन
बन गया मैं भारत का प्रधानमंत्री
हकाल कर बाहर किया भ्रष्टाचारियों ,
बाहुबलियों को जो बन बैठे थे मंत्री |
बहुमत हमारी थी ,जनता भी हमारी
करना था गिन गिनकर सारे नेक काम
जन लोक पाल बिल को पास किया
देने भ्रष्टाचारियों को उचित इनाम |
चाहा मैंने -वे नेता ,अधिकारी सब
हो जाये हाज़िर मेरे आम दरवार में
जिसने भी लुटा सरकारी खज़ाना
सरकारी ठेका या और कोई बहाने में |
देखा सभी दल के बड़े नेता ,उसके बाप को
बाप के बाप और उसके परदादा को
कुछ तो आये थे पेरोल पर स्वर्ग-नरक से
मेरे ऐतिहासिक फैसला सुनने को |
सबने लुटा भारत के खजाने को
किया भारत देश को कमजोर
मेरी चाहत के आगे अब नहीं चलेगा
किसी भ्रष्टाचारी ,बाहुबलियों का जोर |
किया एलान ," पूर्व मंत्री,मंत्री ,सब अधिकारी
यदि बचना चाहते हो ,तो इस पर ध्यान दो
साठ साल में जो भी लुटा खजाने से तुमने
इमानदारी से खजाने में उसे लौटा दो |
कर देगी जनता माफ़ तुम्हे
बच जाओगे कैद के बंधन से
अन्यथा नहीं बच पाओगे
साठ साल के कारवास से
हमारी इच्छा ईश्वर इच्छा जानो
इमानदारी से करो इसका सम्मान
मुक्ति पाओगे हर कष्ट से इस जग में
बचा रहेगा तुम्हारा और परिवार का मान |
...............क्रमशः भाग ३ ..
कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित
शाष्टांग प्रणाम किया मैं
जगस्रष्टा ,जग नियंता को
'वर' पाकर धन्य हो गया मैं
सोचा -पहले सुधारूँगा भारत को|
पहुँच कर मैं भारत भूमिपर
पहली इच्छा प्रगट किया
"सौ लोग आ जाये मेरे पास"
वरदान का मैं परीक्षण किया |
देखते ही देखते इकठ्ठा हो गए
आज्ञाकारी लोगों का एक दल
नत मस्तक अभिवादन किया मुझे
बढ़ा मेरा विश्वास और आत्म बल |
सुनो भाइयों सौ प्यारे मेरे
करना है हमें एक नेक काम
निर्मूल करना भ्रष्टाचार को
दुष्टों से मुक्त करना भारत धाम |
सभी चैनेलों में ,सभी पत्रिकाओं में
करो यह शुभ समाचार प्रसार
भ्रष्टाचार मिटाने ,सुशासन करने
कलि-दुत का हो गया अवतार |
वही होगा प्रधान मंत्री तुम्हारा
उनको दो तुम अपना व्होट
उनका है 'सुशासन "पार्टी
"सुशासन " को मिले हरेक व्होट |
व्होटिंग हुआ नारे लगे अनेक
पर सब चारो खाने हो गए चित
सबके सब का जमानत जब्त
हम जीते, सुशासन की विशाल जीत |
हो गया कमाल ,जीत गए इलेक्सन
बन गया मैं भारत का प्रधानमंत्री
हकाल कर बाहर किया भ्रष्टाचारियों ,
बाहुबलियों को जो बन बैठे थे मंत्री |
बहुमत हमारी थी ,जनता भी हमारी
करना था गिन गिनकर सारे नेक काम
जन लोक पाल बिल को पास किया
देने भ्रष्टाचारियों को उचित इनाम |
चाहा मैंने -वे नेता ,अधिकारी सब
हो जाये हाज़िर मेरे आम दरवार में
जिसने भी लुटा सरकारी खज़ाना
सरकारी ठेका या और कोई बहाने में |
देखा सभी दल के बड़े नेता ,उसके बाप को
बाप के बाप और उसके परदादा को
कुछ तो आये थे पेरोल पर स्वर्ग-नरक से
मेरे ऐतिहासिक फैसला सुनने को |
सबने लुटा भारत के खजाने को
किया भारत देश को कमजोर
मेरी चाहत के आगे अब नहीं चलेगा
किसी भ्रष्टाचारी ,बाहुबलियों का जोर |
किया एलान ," पूर्व मंत्री,मंत्री ,सब अधिकारी
यदि बचना चाहते हो ,तो इस पर ध्यान दो
साठ साल में जो भी लुटा खजाने से तुमने
इमानदारी से खजाने में उसे लौटा दो |
कर देगी जनता माफ़ तुम्हे
बच जाओगे कैद के बंधन से
अन्यथा नहीं बच पाओगे
साठ साल के कारवास से
हमारी इच्छा ईश्वर इच्छा जानो
इमानदारी से करो इसका सम्मान
मुक्ति पाओगे हर कष्ट से इस जग में
बचा रहेगा तुम्हारा और परिवार का मान |
...............क्रमशः भाग ३ ..
कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित
गुरुवार, 19 दिसंबर 2013
डा श्याम गुप्त की ग़ज़ल...ये अच्छी बात नहीं ......
ग़ज़ल...ये अच्छी बात नहीं ..
गैर के भूल की सज़ा तुझको मिले तो कोई बात नहीं |
भूल हो तेरी सज़ा और को हो ये अच्छी बात नहीं |
बात की बात है कि वो है या नहीं है वह ,
खुशी में भूल जाएँ खुदा को ये अच्छी बात नहीं |
मुल्क पे कुर्बान होंगे ही कलेजे वाले कोई बात नहीं ,
भूल जाए जो मुल्क शहीदों को ये अच्छी बात नहीं |
भूल हो गैर की या तेरी हो कोई बात नहीं ,
सबक भूल से न ले जो ये अच्छी बात नहीं |
क्या बुरा है,क्या है अच्छा 'श्याम क्या जाने,
याद जो न रखा जाए नेकी को ये अच्छी बात नहीं |
गैर के भूल की सज़ा तुझको मिले तो कोई बात नहीं |
भूल हो तेरी सज़ा और को हो ये अच्छी बात नहीं |
बात की बात है कि वो है या नहीं है वह ,
खुशी में भूल जाएँ खुदा को ये अच्छी बात नहीं |
मुल्क पे कुर्बान होंगे ही कलेजे वाले कोई बात नहीं ,
भूल जाए जो मुल्क शहीदों को ये अच्छी बात नहीं |
भूल हो गैर की या तेरी हो कोई बात नहीं ,
सबक भूल से न ले जो ये अच्छी बात नहीं |
क्या बुरा है,क्या है अच्छा 'श्याम क्या जाने,
याद जो न रखा जाए नेकी को ये अच्छी बात नहीं |
बुधवार, 18 दिसंबर 2013
तस्वीर के दो रूप ...." ब्रज बांसुरी " की रचनाएँ...डा श्याम गुप्त...
मेरे शीघ्र प्रकाश्य ब्रजभाषा काव्य संग्रह ..." ब्रज बांसुरी " ...की
ब्रजभाषा में रचनाएँ गीत, ग़ज़ल, पद, दोहे, घनाक्षरी, सवैया, श्याम -सवैया,
पंचक सवैया, छप्पय, कुण्डलियाँ, अगीत, नव गीत आदि मेरे अन्य ब्लॉग .." हिन्दी हिन्दू हिंदुस्तान " ( http://hindihindoohindustaan.blogspot.com ) पर क्रमिक रूप में प्रकाशित की जायंगी ... ....
कृति--- ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा में विभिन्न काव्य-विधाओं की रचनाओं का संग्रह )
रचयिता --- डा श्याम गुप्त
--- श्रीमती सुषमा गुप्ता
------प्रस्तुत है भाव अरपन छः ...अतुकांत रचनायें ...सुमन-१.. तस्वीर के दो रूप ...
तस्वीर -२
चमकत भये आधे सच ,
विकास के ढोल में ,
पतन की सही बात कहत भये ,
सांचे दस्तावेज,
खोय गए हैं , और-
हम चमक-धमक देखि कें
मोदु मनाय रहे हैं |
मित्तल नै आर्सेलर खरीद लयी ,
टाटा नै कोरस,
सुनीता नै जीतौ आसमान ,
और अम्बानी नै ,
जग भरि के सबते धनी कौ खिताब |
पर हम का ये बता पावैंगे,
देश कौं समुझाय पावैंगे, कै-
वे करोड़न भारतीय लोग ,
जो आजहू गरीबी रेखा के नीचैं हैं -
कब ऊपर आवैंगे ?
का.. कारनि के ढेर ,
फ्लाई-ओवरनि की भरमार ,
आर्सेलर या कोरस ,
या चढ़तु भयौ शेयर बज़ार,
उनकौं, दो जून की रोटी ,
दै पावैंगे ||
कृति--- ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा में विभिन्न काव्य-विधाओं की रचनाओं का संग्रह )
रचयिता --- डा श्याम गुप्त
--- श्रीमती सुषमा गुप्ता
------प्रस्तुत है भाव अरपन छः ...अतुकांत रचनायें ...सुमन-१.. तस्वीर के दो रूप ...
तस्वीर -१...
भारत उभरि रहौ है
जग भरि में सुपर पावर बनिकें;
खड़ो है रहौ है ,
बड़े बड़ेन के सामुनै, तनिकैं|
भारतवासी विदेशन में हू
सत्ता सासन के सीस पै हैं ;
का भयौ जो वे-
वहीं के नागरिक है गए हैं ?
हम अपुनी परम्परा औ-
सांस्कृतिक निधि कौं,
करोड़नि डालर में निर्यात करि रहे हैं |
भारत के कलाकार -
विदेशन में जमि कें आइटम दै रहे हैं |
हाँ फिल्मन की शूटिंग ,
अधिकतर विदेशन में होवै है , और-
भारतीय संस्कृति -
विदेशी संस्कारनि में घुलिकें ,
विलीन होवै है |
तौ का भयौ --
एन जी ओ और आतम विश्वास ते भरी भई,
हमारी युवा पीढी के कारन-
हमारौ विदेशी मुद्रा भंडार तौ,
अरबन में बढ़तु है |
कछू पावे के हितू-
कछू खौनौ तो पडतु है ||
तस्वीर -२
विकास के ढोल में ,
पतन की सही बात कहत भये ,
सांचे दस्तावेज,
खोय गए हैं , और-
हम चमक-धमक देखि कें
मोदु मनाय रहे हैं |
मित्तल नै आर्सेलर खरीद लयी ,
टाटा नै कोरस,
सुनीता नै जीतौ आसमान ,
और अम्बानी नै ,
जग भरि के सबते धनी कौ खिताब |
पर हम का ये बता पावैंगे,
देश कौं समुझाय पावैंगे, कै-
वे करोड़न भारतीय लोग ,
जो आजहू गरीबी रेखा के नीचैं हैं -
कब ऊपर आवैंगे ?
का.. कारनि के ढेर ,
फ्लाई-ओवरनि की भरमार ,
आर्सेलर या कोरस ,
या चढ़तु भयौ शेयर बज़ार,
उनकौं, दो जून की रोटी ,
दै पावैंगे ||
मेरे सपनों का रामराज्य
सुन सुन कर नेताओं के
कोमल कर्कश वाणी ,
क्या समझे और क्या न समझे
हमें होती है हैरानी |
सोचते सोचते आँख लग गई
देखा एक सपना अनोखा ,
विष्णुलोक पहुँच गया मैं
लक्ष्मी नायायण का दर्शन किया |
चरणस्पर्श कर माता लक्ष्मी का
और भवसागर के पालक का ,
कहा ,"प्रभु !प्रोमोदित हो तुम गोलोक में
देखो ज़रा हाल भव-संसार का |
स्वर्ग तुल्य भारत भूमि में
हो गया है मानवता का नाश ,
मानव का कलेवर है सबका
आचार विचार से है राक्षस |
भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं
पैर से सर तक शासक वर्ग
महंगाई और शोषण का शिकार
हो रहे हैं निम्न और माध्यम वर्ग |
अत्याचार ,व्यभिचार ,बलात्कार
हो गया है एक मामूली बात ,
गाली गलौज तो जैसे फुल बरसता है
कत्ले आम होती है दिन रात |
भाई, भाई का खून का प्याषा
घर में ,बाहर में फैला है निराशा
एटम बम्ब के त्रास से भयभीत
फट जाय तो बचने की नहीं आशा |
सत्य का हनन ,असत्य का विजय
यही है कलियुग का प्रिय नारा
बाहू बालियों का राज है अब
जनता हो गई गौ बेचारा |
त्याग दिया क्या धरती पर आना
भूल गए क्या अपना वचन ?
धर्म की रक्षा के लिए धरती पर
जनम लेकर करना है दुष्टों का दमन |"
प्रभु बोले ," व्याकुल क्यों वत्स
सुनो मेरी बात पूर्ण ध्यान से
कलियुग के अन्तिम चरण में
कोई नहीं बंधे धर्म -कानून से |
दुष्कर्मों का घड़ा जब भर जायेगा
मारेंगे, मरेंगे सब चींटी जैसे
होगा विनाश समूल पापिओं का
द्वापर में मरे यदुकुल जैसे |"
निवेदन किया मैंने प्रभु से
एक बार फिर विनम्र होकर
"मानवता की करो रक्षा
धर्म को बचाओ अवतार लेकर |"
प्रभु बोले ,"आया नहीं अवतार का समय
नहीं जा सकता अभी धरती पर
तुम्हे देता हूँ एक अमोघ शक्ति
जाओ राज करो धरती पर |
तुम जो चाहोगे वही होगा
तुम जो कहोगे ,लोग वही करेंगे
कोई नहीं होगा जग में ऐसा
जो तुम्हारा विरोध कर पायेंगे |
दुष्टों को दण्डित करो और
धर्म राज्य का स्थापन करो
भ्रष्टाचारी ,बलात्कारी को दण्डित करो
शोषित और नारी को भय मुक्त करो |
तुम्हे देता हूँ वरदान वत्स
होगे तुम सफल इस काम में
सु-शासन और सुविचार का
प्रचार करो जाकर जग में |"
.................. क्रमश:-भाग २
कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित
कोमल कर्कश वाणी ,
क्या समझे और क्या न समझे
हमें होती है हैरानी |
सोचते सोचते आँख लग गई
देखा एक सपना अनोखा ,
विष्णुलोक पहुँच गया मैं
लक्ष्मी नायायण का दर्शन किया |
चरणस्पर्श कर माता लक्ष्मी का
और भवसागर के पालक का ,
कहा ,"प्रभु !प्रोमोदित हो तुम गोलोक में
देखो ज़रा हाल भव-संसार का |
स्वर्ग तुल्य भारत भूमि में
हो गया है मानवता का नाश ,
मानव का कलेवर है सबका
आचार विचार से है राक्षस |
भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं
पैर से सर तक शासक वर्ग
महंगाई और शोषण का शिकार
हो रहे हैं निम्न और माध्यम वर्ग |
अत्याचार ,व्यभिचार ,बलात्कार
हो गया है एक मामूली बात ,
गाली गलौज तो जैसे फुल बरसता है
कत्ले आम होती है दिन रात |
भाई, भाई का खून का प्याषा
घर में ,बाहर में फैला है निराशा
एटम बम्ब के त्रास से भयभीत
फट जाय तो बचने की नहीं आशा |
सत्य का हनन ,असत्य का विजय
यही है कलियुग का प्रिय नारा
बाहू बालियों का राज है अब
जनता हो गई गौ बेचारा |
त्याग दिया क्या धरती पर आना
भूल गए क्या अपना वचन ?
धर्म की रक्षा के लिए धरती पर
जनम लेकर करना है दुष्टों का दमन |"
प्रभु बोले ," व्याकुल क्यों वत्स
सुनो मेरी बात पूर्ण ध्यान से
कलियुग के अन्तिम चरण में
कोई नहीं बंधे धर्म -कानून से |
दुष्कर्मों का घड़ा जब भर जायेगा
मारेंगे, मरेंगे सब चींटी जैसे
होगा विनाश समूल पापिओं का
द्वापर में मरे यदुकुल जैसे |"
निवेदन किया मैंने प्रभु से
एक बार फिर विनम्र होकर
"मानवता की करो रक्षा
धर्म को बचाओ अवतार लेकर |"
प्रभु बोले ,"आया नहीं अवतार का समय
नहीं जा सकता अभी धरती पर
तुम्हे देता हूँ एक अमोघ शक्ति
जाओ राज करो धरती पर |
तुम जो चाहोगे वही होगा
तुम जो कहोगे ,लोग वही करेंगे
कोई नहीं होगा जग में ऐसा
जो तुम्हारा विरोध कर पायेंगे |
दुष्टों को दण्डित करो और
धर्म राज्य का स्थापन करो
भ्रष्टाचारी ,बलात्कारी को दण्डित करो
शोषित और नारी को भय मुक्त करो |
तुम्हे देता हूँ वरदान वत्स
होगे तुम सफल इस काम में
सु-शासन और सुविचार का
प्रचार करो जाकर जग में |"
.................. क्रमश:-भाग २
कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित
सोमवार, 16 दिसंबर 2013
मै नारी हूँ .............
मै नारी हूँ ................
मै दुर्गा , अन्नपूर्णा मै ही
मै अपूर्ण , सम्पूर्णा मै ही ।
मै उमा , पार्वती मै ही ,
मै लक्ष्मी , सरस्वती मै ही ।
मै सृजक , संचालिका मै ही ,
मै प्रकृति , पालिका मै ही ।
मै रक्षिका , संहारिका मै ही ,
मै धारिणी , वसुंधरा मै ही ।
मै जननी , जानकी मै ही ,
मै यशोदा , देवकी मै ही ।
मै राधा , रुक्मिणी मै ही ,
मै एकता , अनेकता मै ही ।
मै माँ हूँ , भगिनी हूँ ,
मै वल्लभा हूँ , कामिनी हूँ ।
मै वधू हूँ , रागिनी हूँ ,
मै निर्भया हूँ , दामिनी हूँ ।
मत भूलो मै जननी हूँ
मत भूलो मै भगिनी हूँ
मत भूलो मै दामिनी हूँ ,
मै नारी हूँ , मै नारी हूँ ।
मै दुर्गा , अन्नपूर्णा मै ही
मै अपूर्ण , सम्पूर्णा मै ही ।
मै उमा , पार्वती मै ही ,
मै लक्ष्मी , सरस्वती मै ही ।
मै सृजक , संचालिका मै ही ,
मै प्रकृति , पालिका मै ही ।
मै रक्षिका , संहारिका मै ही ,
मै धारिणी , वसुंधरा मै ही ।
मै जननी , जानकी मै ही ,
मै यशोदा , देवकी मै ही ।
मै राधा , रुक्मिणी मै ही ,
मै एकता , अनेकता मै ही ।
मै माँ हूँ , भगिनी हूँ ,
मै वल्लभा हूँ , कामिनी हूँ ।
मै वधू हूँ , रागिनी हूँ ,
मै निर्भया हूँ , दामिनी हूँ ।
मत भूलो मै जननी हूँ
मत भूलो मै भगिनी हूँ
मत भूलो मै दामिनी हूँ ,
मै नारी हूँ , मै नारी हूँ ।
शनिवार, 14 दिसंबर 2013
गधे /कुत्तों का बगावत
चुनाव का माहोल है
चारो ओर हवा गरम है
दिल दिमाग में गर्मी है
आरोप प्रत्यारोप का दौर
अब चरम सीमा पर है |
गाली गलौज का नया
शब्दकोष बन रहा है
पुराने शब्द ,परिभाषाएं
और अर्थ बदल रहे हैं |
एक पार्टी का नेता
दुसरे पार्टी के नेतो को
गधा क्या कह दिया..,
गधों ने विरोध में
सड़क जाम कर दिया |
कहा ,"हम मेहनती हैं,
सहनशील हैं ,इमानदार हैं ,
अपना मेहनत का खाते हैं|
इन श्रेष्ट गुणों से रहित
नेताओं की तुलना
गधों से करना ......
गधों का अपमान है |
नेता बिना सर्त माफ़ी मागे
यही हमारा नारा है |"
नेता स्वार्थ सिद्धि के लिए
हर चुनाव में पार्टी बदलते हैं ,
जिसने उसे राजनीति का पाठ पढ़ाया है
उसी गुरु को धोखा दिया है |
गुरु ने कहा ,"नमक हराम,
विश्वास घातक कुत्ते .........
नहीं ,तुम तो कुत्ते से भी बदतर हो |"
कुत्तों ने इस बात का विरोध किया है
स्वार्थी ,धोखेबाज नेताओं को कुत्ता कहना
स्वाभिमानी ,स्वामीभक्त कुत्तों का अपमान है|
कुत्तों के नेता ने इसे संसद में
उठाने का वादा किया है |
संसदीय नया शब्दावली बड़ा प्यारा है
ठेके में दलाली खाने वाला चोर है
स्कैम को अंजाम देनेवाला चोरों का सरदार है
ईमान को बेचने वाले बेईमान है
चीत भी मेरी पट भी मेरी ........
वह दो मुह इन्सान है |
किसी को तगमा दिया जर्सी गाय ,कोई बछड़ा
कोई पपेट ,कोई रिमोट , तो कोई मुखड़ा
कोई खाता है कोयला तो कोई खाता है चारा
सत्ता के लालच में खाते चप्पल भी बेचारा |
टेबिल,कुर्सी ,माइक तोडना ,चीखना चिल्लाना
नई संस्कृति का जन्मदाता है संसद हमारा |
कालीपद"प्रसाद "
चारो ओर हवा गरम है
दिल दिमाग में गर्मी है
आरोप प्रत्यारोप का दौर
अब चरम सीमा पर है |
गाली गलौज का नया
शब्दकोष बन रहा है
पुराने शब्द ,परिभाषाएं
और अर्थ बदल रहे हैं |
एक पार्टी का नेता
दुसरे पार्टी के नेतो को
गधा क्या कह दिया..,
गधों ने विरोध में
सड़क जाम कर दिया |
कहा ,"हम मेहनती हैं,
सहनशील हैं ,इमानदार हैं ,
अपना मेहनत का खाते हैं|
इन श्रेष्ट गुणों से रहित
नेताओं की तुलना
गधों से करना ......
गधों का अपमान है |
नेता बिना सर्त माफ़ी मागे
यही हमारा नारा है |"
नेता स्वार्थ सिद्धि के लिए
हर चुनाव में पार्टी बदलते हैं ,
जिसने उसे राजनीति का पाठ पढ़ाया है
उसी गुरु को धोखा दिया है |
गुरु ने कहा ,"नमक हराम,
विश्वास घातक कुत्ते .........
नहीं ,तुम तो कुत्ते से भी बदतर हो |"
कुत्तों ने इस बात का विरोध किया है
स्वार्थी ,धोखेबाज नेताओं को कुत्ता कहना
स्वाभिमानी ,स्वामीभक्त कुत्तों का अपमान है|
कुत्तों के नेता ने इसे संसद में
उठाने का वादा किया है |
संसदीय नया शब्दावली बड़ा प्यारा है
ठेके में दलाली खाने वाला चोर है
स्कैम को अंजाम देनेवाला चोरों का सरदार है
ईमान को बेचने वाले बेईमान है
चीत भी मेरी पट भी मेरी ........
वह दो मुह इन्सान है |
किसी को तगमा दिया जर्सी गाय ,कोई बछड़ा
कोई पपेट ,कोई रिमोट , तो कोई मुखड़ा
कोई खाता है कोयला तो कोई खाता है चारा
सत्ता के लालच में खाते चप्पल भी बेचारा |
टेबिल,कुर्सी ,माइक तोडना ,चीखना चिल्लाना
नई संस्कृति का जन्मदाता है संसद हमारा |
कालीपद"प्रसाद "
© सर्वाधिकार सुरक्षित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
फ़ॉलोअर
-
निर्मम दुनियाँ से सदा , चाहा था वैराग्य पत्थर सहराने लगा , हँसकर अपना भाग्य हँस कर अपना भाग्य , समुंदर की गहराई ...
-
हलचल होती देह से, मन से होता ध्यान लहरों को माया समझ, गहराई को ज्ञान गहराई को ज्ञान , मिलें गहरे में मोती सीधी-सच्ची बा...
-
राष्ट्रीय ग्रन्थ हम कितने मूर्ख हैं जो विश्व की धरोहर महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता बनाकर सीमित किये दे रहे हैं, बिना मतलब के ...