यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 22 अक्तूबर 2016

आजाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस पर शौर्य दिवस व काव्य गोष्ठी का आयोजन --डा श्याम गुप्त ..

आजाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस पर शौर्य दिवस व काव्य गोष्ठी का आयोजन --डा श्याम गुप्त ..

                                 ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...
अध्यक्ष श्री राधेश्याम दुबे, मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त एवं अन्य  उपस्थित जन व कविगण




        आजाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस पर शौर्य दिवस व काव्य गोष्ठी का आयोजन 

         राष्ट्रीय सैनिक संस्था जो पूर्व सैनिकों व देशभक्त नागरिकों का संगठन है के मुख्यालय, संस्था के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष श्री राधेश्याम दुबे, पूर्व पीईएस एवं सुदर्शन श्याम सन्देश पत्रिका के सम्पादक के आवास, के-३९७, के-सेक्टर,आशियाना लखनऊ पर दि.२१-१०-१६ शुक्रवार को आजाद हिन्द फ़ौज के स्थापना दिवस की स्मृति में शौर्य-दिवस का आयोजन किया गया साथ ही राष्ट्रीय काव्य-गोष्ठी भी आयोजित की गयी | समारोह में डा श्याम गुप्त, श्री राधेश्याम दुबे ,पूर्व वरिष्ठ पर्सनल अधिकारी रेलवे श्री बिनोदकुमार सिन्हा, पूर्व सैनिक श्री रवीन्द्र अनुरागी, डा श्रीकृष्ण अखिलेश, श्री सुशील शुक्ल, एसएस द्विवेदी एवं विवेक वाजपेयी उपस्थित थे |

       समारोह की अध्यक्षता श्री राधेश्याम दुबे ने की एवं मुख्य अतिथि डा श्यामगुप्त थे |

       स्वामी विवेकानंद  मां सरस्वती, दुर्गा, त्रिदेव तथा स्वामी विवेकानन्द एवं  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चीतों पर माल्यार्पण के पश्चात डा अखिलेश द्वारा सरस्वती वन्दना की गयी |

       प्रथम सत्र में श्री शुक्ला जी ने सुभाष चन्द्र बोस एवं आजाद हिन्द फ़ौज के वारे में बताया | उन्होंने नेताजी का प्रसिद्द नारा ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ को दोहराया |  श्री सिन्हा ने कहा कि दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग एवं शहीदों के सम्मान में सभी लोग २०-२० दीपक उनके नाम से जलाएं | श्री राधेश्याम दुबे जी का कथन था कि आज से हम सभी को अभिवादन में या फोन पर या आपस में मिलते समय प्रत्येक बार जयहिन्द कहने की प्रथा डालनी चाहिए | द्विवेदी जी का कथन था कि चीन की बनी एवं अन्य सभी विदेशी वस्तुओं के प्रयोग को हमें बंद कर देना चाहिए |

        डा श्याम गुप्त ने कहा कि इसप्रकार के आयोजन व्यक्ति व समाज में विशिष्ट भावनाओं के जागरण का कार्य करते हैं अतः प्रत्येक स्तर पर होते रहने चाहिए| इन सबके मूल में मानव सदआचरण अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसके बिना किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल सकती |


     काव्य गोष्ठी सत्र दो चक्रों में किया गया | उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं | संचालन श्री रवीन्द्र अनुरागी ने किया |

     कविवर श्री कृष्ण अखिलेश जी ने ‘मेरे देश नमन तुमको है’ गीत सुनाया—

कितनी वर्षों बाद तुम्हारे बेटों ने जब जोश दिखाया

लड़ते लड़ते अमर होगये, लिखती कलम नमन उनको है |


     कवि रवीन्द्र अनुरागी ने वीर सुभाष का वंदन करते हुए कहा—

टुकड़ों में चाहे देश बंटे, इनको चिंता है सत्ता की |

सरहद पर चाहे शीश कटे, इनको चिंता है भत्ता की | आओ सुभाष ! है अभिनन्दन ||


     बिनोदकुमार सिन्हा ने गाया-

‘नहीं बात अभी हुई पुरानी, थी खूब लड़ी झांसी की रानी |

यह देश है वीर जवानों का, वीरों का वीरांगनाओं का |


       डा श्याम गुप्त ने स्वाधीनता संग्राम में अपने ग्राम के देशभक्ति गीतों के गायकों की टोली के नायक अपने पिता यश:शेष श्री जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता का सुभाष, आजाद हिन्द फ़ौज एवं देशप्रेम की घटनाएं सुनाईं तथा उनके  द्वारा प्रायः गाया जाने वाला एक गीत सुनाया ----

पोरस की वीरता का झेलम तूही पता दे,

यूनान का सिकंदर था तेरे तट पे हारा |


     स्वरचित गीत में डा श्यामगुप्त ने नव-विवाहित सैनिक को युद्ध पर जाने का सन्देश मिलने पर उसके वीररस व श्रृंगार के समन्वित भावों की एक नज़्म प्रस्तुत की  --

ए मेरे प्यार की की साहिल ऐ मेरी जाने गुमां |

मुझको आवाज न दो अब न ठहर पाऊंगा |

अब मेरा मुल्क मेरा देश मेरी धरती माँ

देती आवाज़ भला कैसे मैं अब रुक पाऊँ |

    

         श्री राधेश्याम दुबे जी ने मुक्तक सुनाया—

‘बात ही बात में विश्वास बदल जाता है |

रात ही रात में इतिहास बदल जाता है |

तकदीर और तदबीर मिलकर चलती हैं-

धरा की कौन कहे आकाश बदल जाता है | 

     श्री दुबेजी द्वारा धन्यवाद व चायपान एवं जयहिंद के उद्घोष के साथ गोष्ठी का समापन किया गया |

शनिवार, 15 अक्तूबर 2016

यक्ष-प्रश्न ...कहानी---डा श्याम गुप्त....

              राम के सीता-वनवास के निर्णय पर प्रायः प्रश्न उठाये जाते रहे हैं, आज के नव-विकास के युग में कुछ अधिक ही , परन्तु वस्तुतः ये गहन राजनीति के तथ्य हैं ---प्रस्तुत है एक कथा---

***यक्ष-प्रश्न ...कहानी****

               पुष्पाजी अपनी महिला मंडली के नित्य सायंकालीन समागम से लौटकर आयें तो कहने लगीं,’ आखिर राम ने एक धोबी के कहने पर सीताजी को वनबास क्यों देदिया? क्या ये उचित था |

              क्या हुआ? मैंने पूछा, तो कहने लगीं,’ आज पर्याप्त गरमा-गरम तर्क-वितर्क हुए| शान्ति जी कुछ अधिक ही महिलावादी हैं, इतना कि वे अन्य महिलाओं के तर्क भे नहीं सुनतीं | उनका कहना है कि पुरुष सदा ही नारी पर अत्याचार करता आया है | मेरे कुछ उत्तर देने पर बोलीं कि अच्छा तुम डाक्टर साहब से पूछ कर आना इनके उत्तर | वे तो साहित्यकार हैं और नारी-विमर्श आदि पर रचना करते रहते हैं | वे आपसे भी बात करना चाहती हैं |

            क्यों नहीं ,मैंने कहा , अवश्य, कभी भी |

            दूसरे दिन ही तेज तर्रार शान्ति जी प्रश्नों को लेकर पधारीं, साथ में अन्य महिलायें भी थीं | बोलीं ‘क्या उत्तर हैं आपके इन परिप्रेक्ष्य में ? मैंने कहने का प्रयत्न किया कि एसा नहीं है, राम शासक थे और.....वे तुरंत ही बात काटते हुए कहने लगीं ,’ राम राजा थे..प्रजा के हित में व्यक्तिगत हित का परित्याग, लोक-सम्मान आदि..... ये सब मत कहिये, घिसी-पिटी बातें हैं, बेसिर-पैर की...पुरुषों की सोच की ...| कुछ महिलाओं ने कहा भी कि पहले उनकी बात तो सुनिए, परन्तु वे कहती ही गयीं, आखिर नारी ही क्यों सारे परीक्षण भोगे, पुरुष क्यों नहीं?
                         मैंने प्रति-प्रश्न किया, अच्छा बताइये, क्या एक स्त्री के कहने पर राम-वनबास... क्या स्त्री का पुरुष पर अत्याचार नहीं था| पुरुष तो कभी ये प्रश्न नहीं उठाते, क्यों | प्रश्न उठते भी हैं तो... हाय, विरुद्ध विधाता....आज्ञाकारी पुत्र ..में दब कर रह जाते हैं| विवाह सुख भोगते राम को ठेल दिया वनबास में और दशरथ को मृत्युलोक में | क्या स्त्री पर पुरुषों को प्रश्न उठाने का अधिकार नहीं है ?

                  शान्ति जी कुछ ठिठकीं परन्तु हतप्रभ नहीं हुईं, बोलीं, तो आप मानते हैं कि जैसे राम पर अत्याचार हुआ वैसे ही सीता पर भी अग्नि-परिक्षा व सीता त्याग रूपी अत्याचार –अन्याय हुआ, तो राम पुरुषोत्तम क्यों हुए ?
                  क्या आप समझती हैं कि राम को कष्ट नहीं हुआ होगा यह निर्णय लेते हुए, मैंने कहा, पत्नी-सुख वियोग एवं आत्म-ग्लानि की दो-दो पीडाएं झेलना कम दुःख होगा | वे चाहते तो दूसरा विवाह कर सकते थे, परन्तु नहीं सामाजिक परिवर्तन की उस युग-संधिबेला पर राम एक उदाहरण, एक मर्यादा स्थापित करना चाहते थे –प्रत्येक स्थित-परिस्थिति में एक पत्नीव्रत की |

                 तो उन्होंने स्वयं वनबास क्यों नहीं लेलिया, साथ में बैठी प्रीति जी ने पूछ लिया |

                तो फिर एक पत्नीव्रत मर्यादा कैसे स्थापित होती, और वे कायर कहलाते| समस्या समाधान से पलायन करने वाला भगोड़ा, कापुरुष राजा | सीता को यह कब मान्य था अतः उन्होंने स्वयं ही निर्वासन को चुना| पति का अपमान प्राय: पत्नी को स्वयं का ही अपमान प्रतीत होता है, क्या यह सही नहीं है, मैंने कहा| सब चुप रहीं |
             सीता ने स्वयं ही निर्वासन को चुना...ये नया ही बहाना गढ़ लिया है आपने, वाह!... शान्ति जी ने कहा |
मैंने पुनः प्रयास किया, ‘वास्तव में जैसे राम का वनगमन एक राजनीति-सामाजिक कूटनीति का भाग था वैसे ही सीता-वनबास भी विभिन्न नीतिगत राजनीति के कार्यान्वन का भाग थे |

           कैसे ! वे बोल पडीं |

          देखिये मैंने कहा, कुछ विद्वानों का मत है कि सीता-वनबास हुआ ही नहीं, क्योंकि तुलसी की रामचरित मानस एवं महाभारत के रामायण प्रसंग में इस घटना का रंचमात्र भी उल्लेख नहीं है, अतः बाल्मीक रामायण में यह प्रसंग प्रक्षिप्त है, बाद में डाला गया, राम को बदनाम करने हेतु| परन्तु मेरे विचार से जन-श्रुतियां, लोक-साहित्य व स्थानीय प्रचलित कथाये आदि में कुछ अनकही बातें अवश्य होती हैं जो लोक-स्मृति में रह जाती हैं| जिन्हें पात्र की महत्ता व संगति से विपरीत मानकर सामाजिक-साहित्यकार-रचनाकार छोड़ भी सकते हैं|
                         वस्तुतः राम एक अत्यंत ही नीति-कुशल राजनैतिज्ञ थे| समस्त भारत की शक्तियों का ध्रुवीकरण करके अयोध्या व भारतवर्ष को अविजित शक्ति का केंद्र बनाना उनका ध्येय था | पूरे भारत में उन्होंने अपनी मित्रता, कूटनीति, धर्माचरण व शक्ति-पराक्रम के बल पर शक्तियां एकत्रित कीं| वनांचल के तमाम स्थानीय कबीले, वनबासी शासक, आश्रम व ऋषि, मुनि अस्त्र-शस्त्रों व शक्ति के केंद्र थे | विश्वामित्र, वशिष्ठ, अगस्त्य, भारद्वाज सभी ने राम को अस्त्र-शस्त्र प्रदान किये, परेंतु महर्षि बाल्मीकि जो बहुत बड़े शक्ति के केंद्र थे, उन्होंने सिर्फ आशीर्वाद दिया ..अस्त्र-शस्त्र नहीं | जैसा मानस में पाठ है....
             ‘मुनि कहँ राम दण्डवत कीन्हा। आसिरवादु विप्रवर दीन्हा।।’

            वाल्मीकि जी ने आशीर्वाद तो दिया किन्तु दिव्यास्त्रों के भण्डार का नाम तक नहीं लिया। अतः लंका विजय अर्थात समस्त भारतीय भूभाग का ध्रुवीकरण के पश्चात सिर्फ अयोध्या के निकटवर्ती वाल्मीकि आश्रम ही शक्ति का केंद्र बच गया था| राम ने सोचा, यह भण्डार अब व्यर्थ है इसका सदुपयोग होना चाहिए। उसी वन के समीप सीता को प्रेषित किया, जहाँ महर्षि वाल्मीकि का आश्रम था। राम का यह कृत्य महर्षि को अच्छा नहीं लगा। महर्षि ने साध्वी सीता को संरक्षण दिया। महर्षि ने उनके माध्यम से राम को सबक सिखाने का निश्चय कर, लव व कुश को दिव्यास्त्रों का संचालन सिखाया। समस्त शस्त्र-शास्त्र उन्हें सौंप कर अयोध्या से लड़ने योग्य बनाया| माँ के लाड़-प्यार व संरक्षण में और महर्षि के कुशल निर्देशन में पल्लवित बच्चे अश्वमेध के घोडे को पकड़ने के प्रकरण में विश्व-विजयी अयोध्या की समस्त सेना को हराने में सफल हुए| इस युद्ध में लंका-विजयी शूरवीरों के दर्प व उनकी शक्तियों का भी दलन हुआ जो राम की कूटनीति का भाग था|

             इस प्रकार राम व सीता ने परस्पर सहयोग, सामंजस्य व कूटनीति से अपने पुत्रों को भी महलों के राजसी विलास, लंका-विजयी विश्व-विख्यात महान सम्राट राजा रामचंद्र के प्रभामंडल के दर्प से दूर वनांचल में ज्ञानी ऋषियों-मुनियों छत्र-छाया में पालन-पोषण का प्रवंध कर दिया ताकि वे सर्व-शक्तिमान बन कर उभरें|
ये त्याग की पराकाष्ठाएं हैं | इसीलिये राम,राम हैं....सीता, सीता| त्याग, तप, धैर्य व कष्टों में तपकर ही तो व्यक्ति महान होता है| यदि राम-वनबास नहीं होता तो कौन जनता राम को, लक्ष्मण को, वे सिर्फ एक राजा होकर रह जाते, न इतिहास पुरुष होते, न पुरुषोत्तम न प्रभु राम|

          कृष्ण-राधा के त्याग तप ने ही उन्हें श्रीकृष्ण व श्रीराधिका जी बनाया अन्यथा कौन पूछता सीता को कौन राधा को..वे भी श्रीकृष्ण की एक और रानी या किसी अन्य पात्र की पत्नी बन कर इतिहास में गुम हो जातीं |

             तो आपका मत है कि सीता के साथ कोइ अन्याय नहीं हुआ, शान्ति जी जल्दी-जल्दी बोलीं, ये सारे प्रश्न निरर्थक हैं?
             आप लोग यह बताइये, मैंने भी प्रश्न पूछ लिया, कि क्या सीता के काल-खंड में विदुषी स्त्रियाँ नहीं थीं, उन्होंने ये प्रश्न क्यों नहीं उठाये? विज्ञ, पढी-लिखी, विदुषी, बीर-प्रसू, शस्त्र-शास्त्र कुशल तीनों माताएं; कैकयी जैसी युद्धकुशल, नीतिज्ञ, देवासुर संग्राम में दशरथ की रथ-संचालिका एवं सहायिका ने ये प्रश्न क्यों नहीं उठाये? सीता की अन्य तीनों बहनों ने क्यों नहीं उठाये?

               यदि उठाये भी होंगें तो हमें कैसे ज्ञात होगा, वे कहने लगीं, पुरुष दंभ व राजाज्ञा में दबा दिए गए होंगे |

                उसी प्रकार जैसे सीता पर अत्याचार के तथ्य आपको ज्ञात हैं, मैंने स्पष्ट किया, अन्यथा हमें क्या पता कोई राम-सीता थे भी या नहीं, सीता वनबास हुआ भी था या नहीं | फिर तो सारे प्रश्न ही निरर्थक होजाते हैं|

             और अग्नि-परिक्षा का क्या औचित्य है आपके अनुसार | प्रीति जी ने पूछा |

              आपने रामचरित मानस तो कई बार पढी होगी| ध्यान दें ,जब राम कहते हैं...
“तुम पावक महं करहु निवासा, जब लगि करों निशाचर नासा |
जबहिं राम सब कहा बखानी, प्रभु पद हिय धरि अनल समानी|
निज प्रतिबिम्ब राखि तहं सीता, तैसेहि रूप सील सुविनीता | “ ..
.अरण्यकाण्ड
.
         अर्थातु सीताजी तो महर्षि अग्निदेव के आश्रय में चली गयीं जो उनके श्वसुर थे| वह तो नकली सीता थी जिसका हरण हुआ|
          अब लंकाकाण्ड की चौपाई पर गौर करें ....
“सीता प्रथम अनल महं राखी, प्रकट कीन्ह चहं अंतरसाखी”
‘तेहि कारन करूणानिधि, कछुक कहेउ दुर्वाद,
सुनत जातुधानी सबै लागीं करन बिसाद |’


              आखिर बिना असली सीता को प्रकट किये वे नकली सीता को वहां से कैसे साथ लेजाते |

              तो फिर सीताजी लौटी क्यों नहीं राम के साथ? किसी महिला ने एक और प्रश्न उठाया |

              जिससे कूटनीति का पटाक्षेप भी सत्य लगे, कुछ तो स्वाभिमान प्रकट होना ही चाहिए नारी का, ताकि प्रत्येक एरा-गेरा पुरुष इस उदाहरण रूप में स्त्री पर अत्याचार न करने लगे|

            यह तीसरी अग्नि-परिक्षा थी, वास्तव में शक्ति के पूर्ण ध्रुवीकरण के पश्चात, शक्ति-रूप की आवश्यकता समाप्त होगई | आदि-शक्ति को ब्रह्म से पूर्व पहुँचना होता है गोलोक की व्यवस्था हेतु, मैंने हंसते हुए कहा | वे भी मुस्कुराने लगीं |

           पूरा समाधान नहीं होपाया, आपके उत्तर, तर्क व व्याख्याएं सटीक होते हुए भी पूर्ण नहीं हैं | शान्ति जी उठकर चलते हुए बोलीं |

          पूर्ण यहाँ कौन है शान्ति जी? इस प्रकार के ये प्रश्न युग-प्रश्न हैं..यक्ष-प्रश्न...प्रत्येक युग में अपने-अपने प्रकार से प्रश्नांकित व उत्तरित किये जाते रहेंगे | मैंने समापन करते हुए दोनों हाथ जोड़कर कहा, हम तो बस आप सबको, सभी महिलाओं को ‘जोरि जुग पाणी’ प्रणाम ही कर सकते हैं इस आशा में कि शायद रामजी की एवं पुरुष-वर्ग की इस तथाकथित भूल का रंचमात्र भी निराकरण होजाए|

बुधवार, 12 अक्तूबर 2016

गीत "गीत का व्याकरण" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Image result for गीत का व्याकरण
हार में है छिपा जीत का आचरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

बात कहने से पहले विचारो जरा
मैल दर्पण का अपने उतारो जरा
तन सँवारो जरा, मन निखारो जरा
आइने में स्वयं को निहारो जरा
दर्प का सब हटा दीजिए आवरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मत समझना सरल, ज़िन्दग़ी की डगर
अज़नबी लोग हैं, अज़नबी है नगर
ताल में जोहते बाट मोटे मगर
मीत ही मीत के पर रहा है कतर
सावधानी से आगे बढ़ाना चरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मनके मनकों से होती है माला बड़ी
तोड़ना मत कभी मोतियों की लड़ी
रोज़ आती नहीं है मिलन की घड़ी
तोड़ने में लगी आज दुनिया कड़ी
रिश्ते-नातों का मुश्किल है पोषण-भरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

वक्त की मार से तार टूटे नहीं
भीड़ में मीत का हाथ छूटे नहीं
खीर का अब भरा पात्र फूटे नहीं
लाज लम्पट यहाँ कोई लूटे नहीं
प्रीत के गीत से कीजिए जागरण
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

गीत "गीत का व्याकरण" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Image result for गीत का व्याकरण
हार में है छिपा जीत का आचरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

बात कहने से पहले विचारो जरा
मैल दर्पण का अपने उतारो जरा
तन सँवारो जरा, मन निखारो जरा
आइने में स्वयं को निहारो जरा
दर्प का सब हटा दीजिए आवरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मत समझना सरल, ज़िन्दग़ी की डगर
अज़नबी लोग हैं, अज़नबी है नगर
ताल में जोहते बाट मोटे मगर
मीत ही मीत के पर रहा है कतर
सावधानी से आगे बढ़ाना चरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मनके मनकों से होती है माला बड़ी
तोड़ना मत कभी मोतियों की लड़ी
रोज़ आती नहीं है मिलन की घड़ी
तोड़ने में लगी आज दुनिया कड़ी
रिश्ते-नातों का मुश्किल है पोषण-भरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

वक्त की मार से तार टूटे नहीं
भीड़ में मीत का हाथ छूटे नहीं
खीर का अब भरा पात्र फूटे नहीं
लाज लम्पट यहाँ कोई लूटे नहीं
प्रीत के गीत से कीजिए जागरण
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

गीत "गीत का व्याकरण" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Image result for गीत का व्याकरण
हार में है छिपा जीत का आचरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

बात कहने से पहले विचारो जरा
मैल दर्पण का अपने उतारो जरा
तन सँवारो जरा, मन निखारो जरा
आइने में स्वयं को निहारो जरा
दर्प का सब हटा दीजिए आवरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मत समझना सरल, ज़िन्दग़ी की डगर
अज़नबी लोग हैं, अज़नबी है नगर
ताल में जोहते बाट मोटे मगर
मीत ही मीत के पर रहा है कतर
सावधानी से आगे बढ़ाना चरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मनके मनकों से होती है माला बड़ी
तोड़ना मत कभी मोतियों की लड़ी
रोज़ आती नहीं है मिलन की घड़ी
तोड़ने में लगी आज दुनिया कड़ी
रिश्ते-नातों का मुश्किल है पोषण-भरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

वक्त की मार से तार टूटे नहीं
भीड़ में मीत का हाथ छूटे नहीं
खीर का अब भरा पात्र फूटे नहीं
लाज लम्पट यहाँ कोई लूटे नहीं
प्रीत के गीत से कीजिए जागरण
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

गीत "गीत का व्याकरण" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

Image result for गीत का व्याकरण
हार में है छिपा जीत का आचरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

बात कहने से पहले विचारो जरा
मैल दर्पण का अपने उतारो जरा
तन सँवारो जरा, मन निखारो जरा
आइने में स्वयं को निहारो जरा
दर्प का सब हटा दीजिए आवरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मत समझना सरल, ज़िन्दग़ी की डगर
अज़नबी लोग हैं, अज़नबी है नगर
ताल में जोहते बाट मोटे मगर
मीत ही मीत के पर रहा है कतर
सावधानी से आगे बढ़ाना चरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

मनके मनकों से होती है माला बड़ी
तोड़ना मत कभी मोतियों की लड़ी
रोज़ आती नहीं है मिलन की घड़ी
तोड़ने में लगी आज दुनिया कड़ी
रिश्ते-नातों का मुश्किल है पोषण-भरण।
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

वक्त की मार से तार टूटे नहीं
भीड़ में मीत का हाथ छूटे नहीं
खीर का अब भरा पात्र फूटे नहीं
लाज लम्पट यहाँ कोई लूटे नहीं
प्रीत के गीत से कीजिए जागरण
सीखिए गीत सेगीत का व्याकरण।।

फ़ॉलोअर

मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा--डॉ.श्याम गुप्त

  मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा-- ============ मेरे गीत-संकलन गीत बन कर ढल रहा हूं की डा श्याम बाबू गुप्त जी लखनऊ द्वारा समीक्षा आज उ...