गोधन चोरी --
माखन की चोरी करें नित प्रति नन्द किशोर,
कुछ खाते कुछ फैंकते , मटकी देते फोड़ |
मटकी देते फोड़ ,सखा सँग घर घर जाते ,
चुपके मटकी तोड़ ,सभी गोधन फैलाते |
देते यह सन्देश ,श्याम' समझें ब्रजवासी,
स्वयं बनें बलवान , दीन हों मथुरा वासी ||
गोकुल वासी क्यों गए अर्थ शास्त्र में भूल,
माखन दुग्ध नगर चला,गाँव में उड़ती धूल|
गाँव में उड़ती धूल, गोप- बछड़े सब भूखे,
नगर होयं संपन्न, खायं हम रूखे-सूखे |
गगरी देंगें तोड़ , श्याम' सुनलें ब्रजवासी,
यदि मथुरा लेजायें गोधन, गोकुल वासी ||
---- चित्र---गूगल साभार ..
माखन की चोरी करें नित प्रति नन्द किशोर,
कुछ खाते कुछ फैंकते , मटकी देते फोड़ |मटकी देते फोड़ ,सखा सँग घर घर जाते ,
चुपके मटकी तोड़ ,सभी गोधन फैलाते |
देते यह सन्देश ,श्याम' समझें ब्रजवासी,
स्वयं बनें बलवान , दीन हों मथुरा वासी ||
गोकुल वासी क्यों गए अर्थ शास्त्र में भूल,
माखन दुग्ध नगर चला,गाँव में उड़ती धूल|
गाँव में उड़ती धूल, गोप- बछड़े सब भूखे,
नगर होयं संपन्न, खायं हम रूखे-सूखे |
गगरी देंगें तोड़ , श्याम' सुनलें ब्रजवासी,
यदि मथुरा लेजायें गोधन, गोकुल वासी ||
---- चित्र---गूगल साभार ..
