यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

साहित्यकार डा रंगनाथ मिश्र को विद्यासागर की उपाधि....डा श्याम गुप्त

साहित्यकार डा रंगनाथ मिश्र को उपाधि ---

                 विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा दिनान्क २०-२-२०१६ को साहित्यमूर्ति साहित्यभूषण डा रंगनाथ मिश्र सत्य को विद्यासागर उपाधि ( डी.लिट्.) से अलंकृत करके गौरव प्रदान किया गया |
           हिन्दी साहित्य में अगीत-काव्य के संस्थापक दृष्टा साहित्यकार व युग प्रवर्तक डा रंगनाथ मिश्र सत्य को डा श्याम गुप्त एवं गुरुवासरीय साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था, आशियाना, लखनऊ की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित हैं |

शनिवार, 13 फ़रवरी 2016

ये आज पूछता है बसंत ---डा श्याम गुप्त ..


ये आज पूछता है बसंत 

ये आज पूछता है बसंत
क्यों धरा नहीं इठलाई है |
इस वर्ष नही क्या मेरी वो,
वासंती पाती आई है |
 
क्यों रूठे रूठे वन उपवन
क्यों सहमी सहमी हैं कलियाँ |
भंवरे क्यों गाते करूण गीत
क्यों फाग नहीं रचती धनिया |
 
ये रंग बसन्ती फीके क्यों
है होली का भी हुलास नहीं |
क्यों गलियाँ सूनी सूनी हैं
क्यों जन मन में उल्लास नहीं |
 
मैं बोला सुन लो ऐ बसंत !
हम खेल चुके बम से होली |
हम झेल चुके हैं सीने पर,
आतंकी संगीनें गोली |
 
कुछ मांगें खून से भरी हुईं
कुछ ढूध के मुखड़े खून रंगे  |
कुछ दीप-थाल, कुछ पुष्प गुच्छ
भी खून से लथपथ धूल सने |  
 
कुछ लोग हैं खूनी प्यास लिए
घर में आतंक फैलाते हैं|
गैरों के बहकावे में आ
अपनों का रक्त बहाते हैं|
 
कुछ तन मन घायल रक्त सने
आंसू निर्दोष बहाते हैं|
अब कैसे चढ़े बसन्ती  रंग
अब कौन भला खेले होली |
 
यह सुन बसंत भी शर्माया,
बासंती चेहरा लाल हुआ |
नयनों से अश्रु-बिंदु छलके
आँखों में खून उतर आया |
 
हुंकार भरी और गरज उठा
यह रक्त बहाया है किसने |
मानवता के शुचि चहरे को,
कालिख से पुतवाया किसने |
 
यद्यपि अपनों से ही लड़ना
ये सबसे कठिन परीक्षा है |
सड जाए अंग अगर कोई,
उसका कटना हे अच्छा है |
 
ऐ देश के वीर जवान उठो
तुम कलम वीर विद्वान् उठो |
ऐ नौनिहाल तुम जाग उठो
नेता मज़दूर किसान उठो |
 
एसा बासंती उड़े रंग ,
मन में हो इक एसी उमंग |
मिलजुल कर देश की रक्षा हित,
देदें सब  तन मन अंग अंग ||

फ़ॉलोअर

मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा--डॉ.श्याम गुप्त

  मेरे द्वारा की गयी पुस्तक समीक्षा-- ============ मेरे गीत-संकलन गीत बन कर ढल रहा हूं की डा श्याम बाबू गुप्त जी लखनऊ द्वारा समीक्षा आज उ...